Item request has been placed! ×
Item request cannot be made. ×
loading  Processing Request

The Nature of Donations in Sanskrit Inscriptions of Nalanda (नालन्दा के संस्कृत अभिलेखों में दान का स्वरूप)

Item request has been placed! ×
Item request cannot be made. ×
loading   Processing Request
  • معلومة اضافية
    • بيانات النشر:
      Zenodo, 2016.
    • الموضوع:
      2016
    • نبذة مختصرة :
      Hindi Abstract: न अलं ददाति इति 'नालंदा' अर्थात जहां विद्या के क्षेत्र में अलं अर्थात समाप्ति नहीं होता वह नालंदा है। साहित्यिक स्रोतों से नालंदा के इतिहास की प्राचीनता छठी शताब्दी ईसा पूर्व तक जाती है। बौद्ध ग्रंथों, जैन ग्रंथों, चीनी स्रोतों तथा तिब्बती स्रोतों में वर्णित नालंदा के स्वरूप का पुष्ट प्रमाण वहां से प्राप्त अभिलेख प्रस्तुत करते हैं। लगभग चौथी-पांचवी शताब्दी में कुमारगुप्त प्रथम द्वारा अपनी स्थापना से लेकर 13 वीं शताब्दी में मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी द्वारा अन्त किए जाने तक नालंदा देश विदेश में अपने ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति एवं कला के लिए विख्यात था। इसकी ख्याति न केवल भारत अपितु तिब्बत, चीन, जापान, कोरिया, मंगोलिया, बर्मा, श्रीलंका, जावा, सुमात्रा आदि देशों में भी समान रूप से विद्यमान थी। पुरातात्विक उत्खनन के फलस्वरूप यहां से अधिक संख्या में अभिलेख सामग्री प्राप्त हुई है, जिसके अध्ययन से नालंदा की संस्कृति एवं उसके इतिहास पर विस्तृत प्रकाश पड़ता है। इन अभिलेखों में मुहरे, मुद्रा छाप, मूर्तियों पर उत्कीर्ण लेख, शिलालेख तथा ताम्रपत्रों का महत्वपूर्ण स्थान है। नालंदा से प्राप्त अभिलेखों को चौथी शताब्दी से तेरहवीं के मध्य रखा जा सकता है। यहां से प्राप्त अभिलेखों की भाषा संस्कृत तथा लिपि गुप्तकालीन एवं गुप्तोत्तर कालीन ब्राह्मी है। इन अभिलेखों के अनुशीलन से ज्ञात होता है कि दान का उद्देश्य नालंदा के विहारों के सञ्चालन हेतु अथवा ब्राह्मणों को उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास हेतु शासक प्रदान करते थे। दान प्रदान कर शासक अपने तथा प्रजा के कल्याणार्थ पुण्य के भी भागी होते थे। English Abstract: "Nalanda" is known as the place where there is no cessation in the field of knowledge. The history of Nalanda can be traced back to the 6th century BCE according to literary sources. Records found in Nalanda provide strong evidence of the form of Nalanda described in Buddhist texts, Jain texts, Chinese sources, and Tibetan sources. Nalanda was famous abroad for its knowledge, science, culture, and art from its establishment by Kumargupta I in the 4th-5th century until its end by Muhammad bin Bakhtiyar Khilji in the 13th century. Its fame was not only present in India but also in countries like Tibet, China, Japan, Korea, Mongolia, Burma, Sri Lanka, Java, Sumatra, etc. Through archaeological excavations, a large number of records have been obtained from Nalanda, which sheds light on the culture and history of Nalanda. Seals, seal impressions, inscriptions on idols, inscriptions, and copper plates have an important place in these records. The inscriptions obtained from Nalanda date back to between the fourth century and the thirteenth century. The language of the inscriptions is Sanskrit and the script is Gupta and post-Gupta Brahmi. It is known from these records that donations were made to operate the Viharas of Nalanda or for the intellectual and educational development of Brahmins. By giving donations, the rulers were also partakers of virtue for the welfare of themselves and their subjects.
      Publisher : Indian Council for Cultural Relations, New Delhi, India
    • الرقم المعرف:
      10.5281/zenodo.8013374
    • Rights:
      OPEN
    • الرقم المعرف:
      edsair.doi.dedup.....36497bfce5783652e74b8c27f3683cdd